संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय बजट को लेकर बड़ा बयान देते हुए,इसे 2047 तक देश को विकसित बनाने वाला दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री को इस जनकल्याणकारी बजट के लिए बधाई दी।अंबिकापुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बजट का लाइव प्रसारण देखने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए,ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट गरीबी निवारण और समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हैं। आने वाले दिनों में हर सेक्टर में तेज विकास देखने को मिलेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। रेलवे क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में पूंजीगत निवेश में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई , जिससे बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली हैं। उन्होंने बताया कि माइनिंग, रेलवे, पर्यटन के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों को भी इस बजट में बड़ी राहत दी गई हैं।
ओपी चौधरी ने कहा,कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। इस बजट के बाद छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण के लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे आम लोगों का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि पहले गांवों में मकान निर्माण के लिए सामग्री की कमी रहती थी, लेकिन अब योजनाओं के प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास और व्यापार को गति मिल रही हैं।
उन्होंने भरोसा जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोलेगा।












