Nexis News

रनहत पुलिस की कार्रवाई, टुल्लू मोटर पंप चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,2फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

चौकी रनहत थाना चलगली पुलिस ने टुल्लू मोटर पंप चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं। पुलिस ने चोरी की गई टुल्लू मोटर पंप भी बरामद कर ली हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंदौरा निवासी रामधनी साडिल ने 01 फरवरी 2026 को चौकी रनहत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से ₹14,000 की टुल्लू मोटर पंप चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी उदय कुमार यादव पिता ललन यादव उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चंदौरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई टुल्लू मोटर पंप बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!