कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,2फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह की राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पंथ उदित मुनि नाम साहेब एवं पंथ प्रकाश मुनि नाम साहेब से आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन पर गहरा प्रभाव हैं, जिससे यहां के लोग शांतिप्रिय हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार से जनता को सीधा लाभ मिल रहा हैं,और नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक जड़ से समाप्त किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बड़ी संख्या में कबीरपंथी संत एवं अनुयायी समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें