Nexis News

बलरामपुर : बहू ने ससुर पर किया जानलेवा हमला,आरोपी महिला जेल भेजी गई

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,2फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं, जहां एक बहू ने अपने ससुर पर जलती हुई लकड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 की शाम मामूली विवाद के बाद आरोपी पार्वती (23 वर्ष) ने अपने ससुर रामनरेश अगरिया पर हमला किया। आरोप हैं,कि रात करीब 8 बजे जब ससुर बरामदे में सो रहे थे,तब आरोपी ने चूल्हे से जलती हुई लकड़ी उठाकर उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित की बेटी की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने 1 फरवरी 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!