Nexis News

पीएम जनमन योजना की सौगात : बासीमुड़ा को मिली बेहतर परिवहन सुविधा

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) के अंतर्गत ग्राम बासीमुड़ा के निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिला हैं।पक्की सड़क के निर्माण से अब ग्रामीणों के लिए बाजार, अस्पताल, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच आसान हो गई हैं।जिले के अंतर्गत स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम बासीमुड़ा लंबे समय से सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित था। पहाड़ी कोरवा जनजाति की बसाहट होने के कारण यहां के परिवार सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों से काफी हद तक कटे हुए थे। वर्षा ऋतु के दौरान कच्ची सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती थी, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था।

इन समस्याओं के समाधान हेतु शासन-प्रशासन द्वारा, ग्राम बासीमुड़ा को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए चयनित किया गया। योजना के अंतर्गत 4.20 किलोमीटर लंबाई की पक्की सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया गया।पीएम जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित इस सड़क ने ग्राम के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक परिवेश में सकारात्मक बदलाव लाया हैं,और बासीमुड़ा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई हैं।

ग्राम निवासी भरत कुमार इदगे ने बताया कि सड़क बनने से ग्रामीणों का जीवन पहले की तुलना में काफी आसान हो गया हैं। पहले खेतों की उपज बाजार तक पहुंचाना कठिन था, अब वाहन सीधे खेत तक पहुंच रहे हैं। बच्चों का स्कूल जाना और मरीजों का अस्पताल पहुंचना सरल हो गया है। सड़क निर्माण से व्यापार में सहूलियत मिली हैं,दैनिक आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति संभव हुई हैं,तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। उन्होंने बेहतर परिवहन सुविधा के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय हैं,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहाड़ी कोरवा जनजातीय क्षेत्रों के लिए प्रारंभ की गई पीएम जनमन योजना एक सराहनीय पहल हैं,जिससे गांवों का सामाजिक-आर्थिक एकीकरण सुदृढ़ हो रहा हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!