संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025–30 को मंजूरी दे दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस महत्वपूर्ण नीति पर मुहर लगाई गई।
नई नीति के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को 10 लाख रुपये तक का सीड फंड दिया जाएगा। इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये का स्टार्टअप कैपिटल फंड और 50 करोड़ रुपये का क्रेडिट रिस्क फंड गठित किया जाएगा, जिससे स्टार्टअप्स को बैंक ऋण और निवेश की सुविधा मिलेगी।
स्टार्टअप्स को ब्याज अनुदान, सरकारी खरीद में छूट, किराया सहायता, स्टाम्प शुल्क में राहत और पेटेंट व तकनीकी सहायता जैसे कई प्रोत्साहन दिए जाएंगे। रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए महिला, दिव्यांग, सेवानिवृत्त अग्निवीर और नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को रोजगार देने वाले स्टार्टअप्स को विशेष अनुदान का प्रावधान किया गया है।राज्य सरकार का मानना हैं,कि इस नीति से निवेश बढ़ेगा, युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और छत्तीसगढ़ एक मजबूत स्टार्टअप हब के रूप में उभरेगा।












