संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से 27 और 28 मार्च को राजधानी रायपुर में “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) और छत्तीसगढ़ एनआरआई एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा हैं।दो दिवसीय कॉन्क्लेव में विभिन्न देशों में निवासरत छत्तीसगढ़ी समाज के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और स्टार्टअप विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पंजीयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी राज्य की अमूल्य पूंजी हैं,और उनके अनुभव, ज्ञान व निवेश से प्रदेश के औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश और प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के बीच संवाद को मजबूत कर सहयोग की नई संभावनाएं तलाशना हैं।












