संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,7फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिली। दौरे के दौरान शाह विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों, कार्यक्रमों और सुरक्षा एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।
विमानतल पर स्वागत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू एवं राजेश मूणत उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।केंद्रीय गृह मंत्री के इस प्रवास को प्रदेश के आंतरिक सुरक्षा, सहकारिता क्षेत्र के विस्तार और विकास योजनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। उनके दौरे के दौरान राज्य सरकार के साथ विभिन्न अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना हैं।












