Nexis News

नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 12 छात्रों का अर्धसैनिक बलों में चयन

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,7फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिला कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की हैं। वर्ष 2025 की एसएससी जीडी परीक्षा में संस्थान के 12 छात्र-छात्राओं का विभिन्न अर्धसैनिक बलों में चयन हुआ हैं।

संस्थान की प्राचार्य दुर्गेश्वरी सिंह ने बताया,कि लिखित, शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षा के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की। चयनित छात्रों में 5 का चयन CISF, 3 का CRPF, 2 का BSF, 1 का ITBP और 1 का SSB में हुआ हैं।

नवसंकल्प संस्थान जशपुर जैसे सुदूर जिले के युवाओं के लिए शासकीय सेवाओं की तैयारी का सशक्त केंद्र बनकर उभरा हैं। सभी चयनित छात्रों को संस्थान के स्टाफ एवं प्रशासन ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!