50 लाख रुपये की अफीम की फसल नष्ट,पुलिस–आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी

संदिली सिंह,राउरकेला,7फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,कोईड़ा पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से उगाई गई करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अफीम की फसल नष्ट कर दी।

यह कार्रवाई कुसुमडिही जंगल क्षेत्र में की गई,जहां अफीम के पौधों में फूल आ चुके थे और फसल कटाई के लिए तैयार थी। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार तड़के संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पूरी फसल उखाड़ दी।

सूत्रों के मुताबिक, यह ओडिशा में अब तक सामने आया अवैध अफीम की खेती का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा हैं। प्रशासन ने अवैध खेती में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें