Nexis News

एनडीपीएस एक्ट पर पुलिस अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,8फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और एनडीपीएस एक्ट के मामलों की विवेचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से,रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को एनडीपीएस एक्ट के विधिक प्रावधानों, जप्ती, सैंपलिंग और साक्ष्य संकलन की बारीकियों की जानकारी दी गई।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शैलेन्द्र पटवर्धन सहित अभियोजन अधिकारियों ने विवेचना के दौरान अपनाई जाने वाली,कानूनी प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन दिया। डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने एनडीपीएस मामलों में गुणवत्ता पूर्ण विवेचना, विधिक प्रक्रिया के पालन और अभियोजन से समन्वय पर जोर दिया।

कार्यशाला में धारा 50 व 57, फोरेंसिक जांच, चेन ऑफ कस्टडी और बहु-आरोपी मामलों की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी एवं विवेचक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!