Nexis News

अविनाश यादव हत्याकांड का खुलासा,पांच आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,राउरकेला,8फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राउरकेला प्लांट साइट पुलिस ने चर्चित अविनाश यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए,पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इस सनसनीखेज घटना में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं,वहीं आरोपियों के फरार होने में इस्तेमाल की गई बोलेरो वाहन और एक अन्य कार भी जब्त की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हैं। घटना शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित अमर भवन के पास हुई, जब अविनाश यादव सार्वजनिक शौचालय से लौट रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अविनाश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया,कि दो अन्य आरोपियों ने वारदात के बाद मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद की थी। मामले की आगे की जांच जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!