संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,8फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंबिकापुर के राम मंदिर रोड पर सड़क के बीच अवैध रूप से निजी बोरवेल खनन कराए जाने का मामला सामने आया हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही और संरक्षण का गंभीर आरोप लगाया हैं।
बताया जा रहा हैं,कि नगर निगम की बिना अनुमति मशीन लगाकर बोरवेल कराया गया, जो पिछले 24 घंटे से लगातार चल रहा था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शिकायत के बाद नगर निगम का उड़न दस्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के लौट गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बोरवेल होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। हैरानी की बात यह हैं,कि नगर निगम आयुक्त और एसडीएम के निर्देश के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हैं।












