संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,9फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला हैं। एक तरफ जहाँ बस्तर की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ‘बस्तर पंडुम 2026’ का भव्य समापन होने जा रहा हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ‘बीजेपी सहयोग केंद्र’ की नई शुरुआत होने वाली हैं।
🟠बस्तर पंडुम: लाल बाग मैदान में जुटेगी दिग्गजों की टोली
जगदलपुर के ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ के समापन समारोह में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।
🟠मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
🔸️सुबह 10:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान।
🔸️सुबह 11:00 बजे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जगदलपुर के लिए रवानगी।
🔸️दोपहर 12:05 बजे: बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे।
🔸️दोपहर 03:25 बजे: जगदलपुर से रायपुर के लिए वापसी।
🔸️शाम 04:40 बजे: रायपुर मुख्यमंत्री निवास आगमन।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और साय मंत्रिमंडल के कई मंत्री व सांसद भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि ‘बस्तर पंडुम’ के माध्यम से जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत प्रदर्शन किया गया है, जिसका शुभारंभ हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था।
🟠बीजेपी सहयोग केंद्र : अब सीधे मंत्री से होगा संवाद
राजधानी रायपुर में आज से बीजेपी ‘सहयोग केंद्र’ की शुरुआत कर रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जनता और कार्यकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना हैं।
🔸️मंत्री की मौजूदगी: आज कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सहयोग केंद्र में बैठेंगे।
🔸️पंजीयन समय: दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक।
🔸️संवाद का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
🔸️उद्देश्य: मंत्री अपने विभाग से जुड़ी समस्याओं को सीधे सुनेंगे और मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश देंगे।












