Nexis News

बस्तर पंडुम समापन समारोह होगा ऐतिहासिक,आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि

संदिली सिंह,जगदलपुर,छत्तीसगढ़,9फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsबस्तर की समृद्ध जनजातीय कला,संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन समारोह 9 फरवरी को ऐतिहासिक और भव्य रूप लेने जा रहा हैं। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ थीम के साथ आयोजित बस्तर पंडुम, बस्तर की माटी की खुशबू और जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा हैं। समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान,जगदलपुर में किया जाएगा।

इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे, जिनमें संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल,वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े प्रमुख हैं।

बस्तर पंडुम में सांसद द्वय महेश कश्यप एवं भोजराज नाग, विधायकगण किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, साथ ही महापौर संजय पांडे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!