अराधना फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अराधना फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा हैं। संस्था द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 10 से अधिक पंचायतों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही हैं।हाल ही में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 107 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया गया। 8 फरवरी को आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रशिक्षणार्थियों को कौशल प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा,कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, कि हुनर आधारित प्रशिक्षण से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

कार्यक्रम में अराधना फाउंडेशन की सदस्याएं, प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें