Nexis News

नारायणपुर थाना क्षेत्र में जेसीबी से घर पर हमला,दो आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsजिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरकुंगा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा जेसीबी से घर पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। आरोप हैं,कि हमलावरों ने रात में घर में घुसकर सो रहे परिवार के साथ मारपीट की और शिकायतकर्ता को जेसीबी से कुचलने की कोशिश की। घटना में प्रधानमंत्री आवास को भी क्षति पहुंचाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी राजकुमार (55) ने 5 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया,कि 4 फरवरी की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी जेसीबी लेकर पहुंचे,घर में घुसकर उनके बाल पकड़कर उठाया और लोहे के सब्बल से पीठ व सीने पर वार किया। इसके बाद घसीटते हुए बाहर लाया गया और जमीन पर गिरने के बाद जेसीबी से कुचलने का प्रयास किया गया।

🟠परिजनों और बीच-बचाव करने वालों से भी मारपीट

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। बेटे पिताम्बर यादव को लाठी और लोहे की रॉड से पीटा गया। शोर सुनकर पहुंचे सरपंच, बीडीसी सदस्य और ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की,लेकिन उनसे भी हाथापाई की गई, जिससे कई लोग घायल हुए।

🟠इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191, 296, 116(2), 351(3), 109, 324 और 331 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं।

🟠दो आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने

🔸️शंकर राम (65),निवासी चराईमारा

🔸️लूनेश्वर यादव (24),निवासी बहला टोली, चिटक्वाइन को गिरफ्तार कर लिया।

🔸️पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

पुलिस का कहना हैं,कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं,और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!