संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भारतमाला परियोजना से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए,पुलिस ने फरार चल रहे तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को गिरफ्तार कर लिया हैं। दोनों के खिलाफ विशेष न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था।जानकारी के अनुसार,दोनों अधिकारियों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासन को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंचाने और भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत कर फर्जी मुआवजा वितरण करने का आरोप हैं। मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले ही खारिज की जा चुकी थी।
लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया हैं। पुलिस अब रिमांड अवधि के दौरान पूरे नेटवर्क, राजस्व अमले और कथित भूमाफियाओं से जुड़े संबंधों की गहन पूछताछ कर रही हैं।
इस घोटाले को भारतमाला परियोजना से जुड़े सबसे बड़े मुआवजा मामलों में से एक माना जा रहा हैं। जांच एजेंसियां दस्तावेजों की पड़ताल कर यह जानने में जुटी हैं,कि शासन को कितनी वित्तीय क्षति पहुंची और इसमें और किन लोगों की संलिप्तता हैं।












