संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
वन मंत्री केदार कश्यप ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं और कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
मंत्री कश्यप ने बताया कि बीते दो वर्षों में प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। वन क्षेत्रों में 435 देवगुड़ियों का निर्माण कर स्थानीय आस्था और परंपराओं को संरक्षित करने का कार्य किया गया हैं। विभाग ने 463 पदों पर भर्ती पूरी कर ली हैं,जबकि 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।
वन्यजीव संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की गणना के अनुसार प्रदेश में बाघों की संख्या 17 थी, जो अब बढ़कर 35 हो गई हैं। यह निरंतर संरक्षण और संवर्धन प्रयासों का परिणाम हैं। हाथियों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई हैं और वर्तमान में प्रदेश में 355 हाथियों का विचरण हो रहा हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में 50 ‘हाथी मित्र’ समूहों का गठन किया गया हैं।
पर्यटन के क्षेत्र में भी विभाग ने 240 नैसर्गिक पर्यटन केंद्र स्थापित किए हैं, जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल रहा हैं।
मंत्री कश्यप ने कहा कि सरकार ने चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया हैं। अब तक माताओं और बहनों को चरण पादुका वितरित की जा चुकी हैं,और आने वाले समय में पुरुषों को भी इसका लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वन संरक्षण, वन्यजीव संवर्धन और स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में विभाग निरंतर कार्य करता रहेगा।












