संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व एवं पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। इससे पहले दो दिन पूर्व इस प्रकरण में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
यह मामला थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 54/2025 के तहत धारा 296, 351(3), 191(1), 221, 132 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया हैं।
🟠क्या हैं, पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11/12/2025 को तहसीलदार रामचंद्रपुर अश्वनी चंद्रा द्वारा थाना रामचंद्रपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया,कि 09/12/2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेश के पालन में बालक छात्रावास की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा था।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों एवं उनके साथियों ने राजस्व अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। आरोप हैं,कि करीब दो घंटे तक अधिकारियों को घेरकर रखा गया और सड़क जाम कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
🟠गिरफ्तार आरोपी
🔸️गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
🔸️मोहम्मद बक्स (43 वर्ष), ग्राम अनिरूद्धपुर
🔸️माहताब अंसारी (36 वर्ष), ग्राम अनिरूद्धपुर
🔸️रिजवान अंसारी (24 वर्ष), ग्राम रामचंद्रपुर
🔸️अलीबक्स अंसारी (35 वर्ष), ग्राम रामचंद्रपुर
🔸️इब्राहिम अंसारी (45 वर्ष), ग्राम रेवतीपुर
🔸️नूर मोहम्मद (25 वर्ष), ग्राम रेवतीपुर
🔸️सभी आरोपी थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
🟠पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे,और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर 11/02/2026 को पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी हैं,और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












