संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत जिला जशपुर के दिवंगत निरीक्षक स्वर्गीय रामसाय पैकरा की नामिनी पत्नी मुनेश्वरी पैकरा को ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) की जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई।यह राशि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों द्वारा सौंपे गए चेक के माध्यम से प्रदान की गई। यह सहायता न केवल परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती हैं, बल्कि विभागीय संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का भी प्रतीक हैं।
🟠सेवाकाल और असामयिक निधन
स्व. रामसाय पैकरा सरगुजा रेंज अंतर्गत जिला जशपुर में थाना प्रभारी नारायणपुर के पद पर पदस्थ थे। वे पुलिस मुख्यालय द्वारा चंदखुरी में आयोजित सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में शामिल हुए थे। कोर्स समाप्ति के पश्चात 27 जुलाई 2025 को अपने गृह ग्राम सुरगांव, सीतापुर पहुंचे, जहां घर में बिजली करंट की चपेट में आने से उनका असामयिक निधन हो गया।
उनकी पुलिस सेवा की शुरुआत 01 जून 1983 को जिला खरगोन (मध्यप्रदेश) में आरक्षक के रूप में हुई थी। वर्ष 1995 में प्रधान आरक्षक, 2004 में सहायक उपनिरीक्षक, 2009 में उपनिरीक्षक तथा 2014 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। वर्ष 2022 से वे जिला जशपुर में पदस्थ थे और सेवानिवृत्ति से लगभग छह माह पूर्व उनका निधन हो गया।वे विभाग में सरल, सौम्य एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।
🟠एसबीआई के अधिकारियों ने सौंपा बीमा चेक
एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिलासपुर आलोक रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर अविनाश पाणिग्रही, मुख्य प्रबंधक एसबीआई अंबिकापुर शिरीष गीर एवं मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर चंदन राठौर द्वारा परिजनों को जीवन बीमा सहायता का चेक सौंपा गया।इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
🟠योजना का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू के तहत संचालित यह कल्याणकारी योजना पुलिसकर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं।
🟠योजना के तहत —
दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु पर वैध नामिनी को ₹1 करोड़ का जीवन बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में ₹10 लाख का जीवन बीमा कवर एसबीआई अधिकारियों ने अपील की हैं,कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने वेतन खाते को निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत पंजीकृत कराएं, ताकि परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।












