संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी,कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा तथा मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।घटना देर रात की बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।












