संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी के रेलवे स्टेशन पर गुढियारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,18 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹2 लाख 88 हजार बताई जा रही हैं।पुलिस को सूचना मिली थी,कि प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पास दो संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए,पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 18 किलो गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह के रूप में हुई हैं,जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी हैं।












