Nexis News

बनाई व वेदव्यास में बंद का असर,रेल रोको और हाईवे जाम से जनजीवन प्रभावित

संदिली सिंह,राउरकेला,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

वाम दलों, ट्रेड यूनियनों और कांग्रेस द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल व भारत बंद का असर गुरुवार को जिले भर में व्यापक रूप से देखने को मिला। बनाई से लेकर सुंदरगढ़, राजगांगपुर, बीरमित्रपुर और वेदव्यास तक बंद के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।बनाई क्षेत्र में सर्वभारतीय हड़ताल के समर्थन में विमलागढ़, पट्टासाही और रॉक्सी रेलवे साइडिंग में प्रदर्शनकारियों ने रेल रोको आंदोलन किया, जिससे रेल यातायात बाधित रहा। वहीं राजामुंडा में राष्ट्रीय राजमार्ग-143 को जाम कर दिया गया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

हड़ताल का असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी साफ दिखा। कई बाजार और दुकानें बंद रहीं, जबकि बस सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रही। लोगों को दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसी क्रम में वेदव्यास चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-143 और राज्य राजमार्ग-10 को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया गया। कलुंगा आईडीसी क्षेत्र में भी सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही।हालांकि प्रशासन ने पूरे जिले में सतर्कता बनाए रखी। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर बंद शांतिपूर्ण रहा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!