Nexis News

रोनी घाटी में भीषण सड़क हादसा : हाइवा–बस की आमने-सामने टक्कर,दर्जनों यात्री घायल

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsजशपुर जिले के बगीचा–कुसमी मुख्य मार्ग पर रोनी घाटी में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा और सवारी बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दर्जनों यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा घाटी के तीखे मोड़ पर हुआ,जहां सामने से आ रही बस और हाइवा में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी,कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री सीटों से उछलकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। कुछ समय के लिए घाटी क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।स्थानीय लोगों ने रोनी घाटी में बार-बार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए स्थायी सुरक्षा इंतजाम, स्पीड कंट्रोल और सख्त ट्रैफिक मॉनिटरिंग की मांग की हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!