संदिली सिंह,नारायणपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
नारायणपुर में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली मेले में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने माता मावली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।मंत्री कश्यप ने कहा,कि नारायणपुर का मेला बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की और खरीदारी भी की।
🟠2.36 करोड़ से अधिक के विकास कार्य
कार्यक्रम में कुल ₹1.76 करोड़ 59 हजार के कार्यों का भूमिपूजन एवं ₹59 लाख 51 हजार के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
🟠प्रमुख घोषणाएं और कार्य
🔸️10 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण हेतु ₹1.41 करोड़ 60 हजार की स्वीकृति
🔸️ग्राम कुतुल एवं जाटलूर में बाजार शेड निर्माण हेतु ₹34.99 लाख
🔸️बागडोंगरी, पालकी और महिमागवाड़ी में खाद्यान्न भवनों का लोकार्पण (₹59.51 लाख)
🔸️नेलवाड़ और खोड़गांव में 100-100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का लोकार्पण
कार्यक्रम में रूपसाय सलाम, नारायण मरकाम, इंद्रप्रसाद बघेल, नम्रता जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।माता मावली मेले में उमड़ी भीड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बस्तर की परंपरा और विकास के समन्वय को दर्शाया।












