Nexis News

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

संदिली सिंह,भोपाल,15फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महादेव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व आस्था,साधना और आत्मचिंतन का प्रतीक हैं। उन्होंने शिवभक्तों के साथ मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

🟠शिव बारात में शामिल हुए मुख्यमंत्री

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य शिव बारात में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ उत्साहपूर्वक शिव बारात में सहभागिता की। पुलिस बैंड के सदस्यों और युवाओं के डमरू दल ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मुख्यमंत्री ने शिव बारात को रवाना किया और रथ खींचकर श्रद्धा प्रकट की। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उमंग और उत्साह के साथ बारात में शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने भोपाल में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!