संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झपरा में महिला की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। इस मामले में मृतिका के पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा हैं।पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी 2026 की शाम ग्राम झपरा लातापानी के जंगल में एक महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर थाना बलरामपुर में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के दौरान मृतिका के शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान पाए गए। डॉक्टरों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया। मृतिका की पहचान बंधनी (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ग्राम झपरा के रूप में हुई।
🟠पत्नी पर था चरित्र का संदेह
जांच के दौरान सामने आया,कि आरोपी गुना राम (58 वर्ष) को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। 12 फरवरी को मृतिका बाजार गई थी और देर से घर लौटी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने 13 फरवरी को विवाद के दौरान उसे धक्का देकर जमीन पर गिराया और बांस के डंडे, हाथ-पैर से मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला की मौत हो गई।
🟠साक्ष्य छुपाने में सहयोग
पुलिस विवेचना में यह भी पाया गया,कि लखन कुम्हरिया (50 वर्ष) ने गुना राम के साथ मिलकर हत्या के साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो।मामले में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 103(1), 238, 3(v) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर 15 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा हैं।पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही हैं।












