संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आज भव्य समापन होगा। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध रोपाखार मैदान में तीसरे दिन समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन और आयोजन समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं।
समापन समारोह में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे।सांस्कृतिक संध्या में मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके अलावा कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति और आयुष नामदेव का विशेष कार्यक्रम भी आयोजन की शोभा बढ़ाएगा।
समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।महोत्सव के समापन को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने और सरगुजा की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र के लिए खास महत्व रखता हैं।












