Nexis News

महाशिवरात्रि पर आस्था का महापर्व, शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsअंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा हैं। जिले के विशाल स्वयंभू शिवलिंग मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।दूर-दराज़ गांवों और शहरों से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

“हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार की गूंज से माहौल भक्तिमय बना हुआ हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रशासन और पुलिस द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। मंदिरों के बाहर यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।आस्था के इस महापर्व पर सरगुजा की धरती एक बार फिर शिवभक्ति में सराबोर नजर आ रही हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!