Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाशिवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि महाशिवरात्रि आस्था, साधना और आत्मचिंतन का पावन पर्व हैं। यह पर्व हमें संयम, सेवा, त्याग और समर्पण की भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता हैं। भगवान शिव का जीवन करुणा, धैर्य और लोकमंगल का प्रतीक हैं,जो हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता हैं। मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की असीम कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!