Nexis News

T20 वर्ल्ड कप में आज महामुकाबला : भारत-पाकिस्तान भिड़ंत,रायपुर पुलिस का अनोखा अंदाज

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

T20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा हैं। शाम 7 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा हैं।इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अब तक अजेय रही हैं,और शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। वहीं पाकिस्तान ने भी अपने दोनों मुकाबले जीतकर मजबूत दावेदारी पेश की हैं। ऐसे में आज का मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद हैं।

भारत की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी हैं। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही हैं और क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया की सफलता के लिए दुआएं मांग रहे हैं।इसी बीच रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भी अलग अंदाज में टीम इंडिया को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। कमिश्नरेट द्वारा जारी पोस्टर में ‘पुलिसिया भाषा’ का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया —

“कुल 11 जवान ऑपरेशन T20 को अंजाम देंगे”

रायपुर पुलिस का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं और क्रिकेट फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।अब सभी की निगाहें कोलंबो के मैदान पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि आज के महामुकाबले में जीत का परचम कौन लहराएगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!