Nexis News

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती हैं मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायगढ़,छत्तीसगढ़,15फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोसमनारा धाम में, आयोजित स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि समाज के संगठित और जागरूक होने से ही विकास को मजबूती मिलती हैं। उन्होंने साहू समाज की एकजुटता, शिक्षा और समर्पण को प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान का आधार बताया।मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 25 लाख से अधिक किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त दी जाएगी। लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

🟠कोसमनारा धाम में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा जी एवं भक्त माता कर्मा-कृष्ण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 से पूज्य सत्यनारायण बाबा खुले आकाश के नीचे तपस्या में लीन हैं और यह धाम सामाजिक समरसता का प्रतीक बन चुका हैं।

🟠50 लाख की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मा साहू सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए ₹50 लाख की घोषणा की। साथ ही श्री रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर मिलने की जानकारी दी।

🟠जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री Arun Sao, वित्त मंत्री O. P. Choudhary, लोकसभा सांसद Radheshyam Rathia सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।समारोह में समाज कल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया और कोरबा जिला साहू संघ की पत्रिका तथा बाबा सत्यनारायण चालीसा का विमोचन भी किया गया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!