Nexis News

अंबिकापुर में चलती SUV पर स्टंटबाजी, 3 नाबालिग हिरासत में

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsअंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्च रोड पर चलती SUV कार में खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया है और SUV वाहन को जप्त कर लिया हैं।जानकारी के अनुसार, सभी नाबालिग नवमी और दसवीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। ये युवक चलती कार की बोनट पर बैठकर और गर्दन बाहर निकालकर वाहन चला रहे थे,जिससे सड़क पर गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई थी।पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर Gandhinagar Police Station ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

मामले की पुष्टि करते हुए,नगर पुलिस अधीक्षक Rahul Bansal ने बताया कि नाबालिगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही हैं,तथा अभिभावकों को भी नोटिस जारी किया गया हैं।पुलिस ने अभिभावकों से अपील की हैं,कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें और इस तरह की खतरनाक हरकतों से दूर रहने के लिए जागरूक करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!