Nexis News

व्यापारी संवाद सम्मेलन में सरगुजा पुलिस का सम्मान,20 लाख की लूट का घंटों में खुलासा

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,16फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsअंबिकापुर में आयोजित व्यापारी संवाद सम्मेलन के दौरान सरगुजा पुलिस की तत्परता और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की गई। हाल ही में हुई 20 लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटी गई नगदी भी बरामद कर ली हैं। इस त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ हैं।बताया गया,कि यह पूरी कार्रवाई डीआईजी और एसएसपी के निर्देशन में कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।

शहर के होटल पर्पल ऑर्किड में आयोजित व्यापारी संवाद सम्मेलन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापारी अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और कहा,कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय और व्यापारियों में विश्वास बढ़ता हैं।कार्यक्रम में सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!