संदिली सिंह,राउरकेला,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
स्मार्ट गवर्नेंस और आधुनिक शहरी प्रबंधन की दिशा में, बड़ा कदम उठाते हुए शहर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह अत्याधुनिक केंद्र Rourkela Municipal Corporation और Rourkela Smart City Limited के संयुक्त प्रयासों से स्थापित किया गया हैं।इस सुविधा का उद्घाटन धीना दस्तगीर, आईएएस, आयुक्त एवं सीईओ द्वारा किया गया। ICCC के संचालन के साथ ही शहर में यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी को नई मजबूती मिलेगी।
🟠एआई तकनीक से लैस ट्रैफिक सिस्टम
शहर के 13 प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाए गए हैं,जिनमें से 4 प्रमुख चौराहों पर व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दी गई हैं। यह सिस्टम ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक से लैस हैं,जो स्वतः पहचान करेगा।
🔸️गलत दिशा में वाहन चलाना
🔸️ओवरस्पीडिंग
🔸️सीट बेल्ट न पहनना
🔸️बिना हेलमेट वाहन चलाना
🔸️ट्रिपल राइडिंग
तकनीक आधारित प्रवर्तन से सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही हैं।
🟠शहरभर में 600+ CCTV से निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शहर के रणनीतिक स्थानों पर 600 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इसके अलावा—
🔸️10 स्थानों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम
🔸️20 इमरजेंसी कॉल बॉक्स (14 वर्तमान में कार्यरत)
🔸️स्थापित किए गए हैं, जिससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी।
🟠शहरी प्रबंधन का ‘नर्व सेंटर’ बनेगा ICCC
अधिकारियों के अनुसार, ICCC शहर की विभिन्न नागरिक सेवाओं और निगरानी प्रणालियों को एकीकृत करने वाला केंद्रीय ‘नर्व सेंटर’ होगा। इससे रियल टाइम मॉनिटरिंग, त्वरित निर्णय और प्रभावी आपदा प्रबंधन में सहायता मिलेगी।ICCC की शुरुआत के साथ राउरकेला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आधुनिक तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम आगे बढ़ चुका हैं।












