संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग कर क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री साय शिकारा पर सवार होकर नौका विहार करते नजर आए। चारों ओर हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह स्थल अब एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो रहा हैं। उन्होंने बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की।
🟠27 लाख की लागत से बना ओपन थिएटर
मुख्यमंत्री ने लगभग 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित 500 दर्शकों की क्षमता वाले ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। यह ओपन थिएटर अब सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों का नया केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री ने कहा,कि झुमका जलाशय केवल कोरिया जिले की पहचान ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक हैं। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं।कार्यक्रम में कृषि मंत्री Ramvichar Netam, स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal, विधायक Bhaiyalal Rajwade सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।












