Nexis News

सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य,मुख्यमंत्री बोले — यही जनसेवा की प्रेरणा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की पावन यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना और उनके आध्यात्मिक अनुभवों को गंभीरता से सुना।

श्रद्धालुओं ने बताया,कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर मिला। शासन द्वारा यात्रा, आवास और अन्य व्यवस्थाएं सम्मानपूर्वक किए जाने से यात्रा सहज और अविस्मरणीय बन गई। सुदूर गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि पहले अयोध्या तक पहुंचना उनके लिए अत्यंत कठिन था, लेकिन सरकार की पहल ने उनकी वर्षों पुरानी आस्था को साकार कर दिया।

🟠श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को ‘हमारे राम’ तैलचित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और प्रदेशवासियों को उनके दर्शन कराना शासन के लिए सौभाग्य की बात हैं। उन्होंने कहा,कि सुदूर अंचलों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा हैं और सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया,कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हैं,ताकि हर वर्ग के लोगों को धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!