Nexis News

छत्तीसगढ़ में होली पर नहीं लगेगा ‘ब्रेक’, खुली रहेंगी शराब दुकानें

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में इस साल होली का उत्साह शराब के शौकीनों के लिए दोगुना होने वाला हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य की नई आबकारी नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए होली के दिन को ‘ड्राई डे’ (Dry Day) की सूची से बाहर कर दिया हैं। इस फैसले के बाद अब होली के दिन भी प्रदेश भर की शराब दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी।

🟠क्या हैं नया नियम?

आमतौर पर होली जैसे बड़े त्योहारों पर कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए शराब दुकानों को बंद रखा जाता था, जिससे लोगों को पहले से स्टॉक जमा करना पड़ता था। लेकिन नई आबकारी नीति के तहत सरकार ने कुल 7 निर्धारित ड्राई डे में से 3 को समाप्त कर दिया हैं। अब होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर शराब की बिक्री पर रोक नहीं रहेगी।

🟠पहले से स्टॉक रखने की जरूरत नहीं

सरकार के इस फैसले से उन लोगों को राहत मिली हैं जो त्योहार के दिन दुकानों के बंद होने की वजह से परेशान होते थे। अब शराब प्रेमी होली के दिन भी सीधे दुकानों से खरीदारी कर सकेंगे। जानकारों का मानना हैं,कि इस कदम से जहां एक ओर सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब की बिक्री और कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि दुकानें खुली रहने के बावजूद सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की कड़ी निगरानी बनी रहेगी ताकि त्योहार के उल्लास में कोई खलल न पड़े।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!