संदिली सिंह,राउरकेला,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
शहर के प्लांट साइट थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,पुलिस ने 502 किलोग्राम 400 ग्राम गांजा जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में Plant Site Police Station कांड संख्या-139, दिनांक 17.02.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी)/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया हैं।
🟠मध्यरात्रि छापेमारी में बड़ी सफलता
पुलिस के अनुसार 16/17 फरवरी की मध्यरात्रि में सब-इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रधान अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर बंडामुंडा मार्ग स्थित शिवशंकर नगर के पास छापेमारी की गई। यहां पांच अलग-अलग वाहनों में अवैध गांजा परिवहन का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
🟠गिरफ्तार आरोपी
🔸️गुनानिधि घुसी (36)
🔸️सुखनाथ उरांव (37)
🔸️राहुल कुमार साहू (25)
🔸️निखिल राय (23)
🔸️कौशिक कुमार पाढ़ी उर्फ राजा (31)
🔸️नीरज सोनकर (24) को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया हैं,कि गांजा कंधमाल-बौध क्षेत्र से लाकर झारखंड और छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी।
🟠जब्त सामग्री
🔸️502 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा
🔸️महिंद्रा बोलेरो नियो (OD-23S-7479)
🔸️तीन मारुति सुजुकी डिजायर कार
🔸️सिल्वर मारुति ब्रेज़ा (OD-14AG-0019)
🔸️8 मोबाइल फोन
🔸️₹2300 नकद
🟠आपराधिक पृष्ठभूमि
जांच में सामने आया हैं,कि नीरज सोनकर और निखिल राय के खिलाफ प्लांट साइट थाना में पूर्व मामले दर्ज हैं, जबकि गुनानिधि घुसी के खिलाफ बोंडामुंडा थाना में मामला दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इस बड़ी जब्ती को अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा हैं।












