Nexis News

‘शिक्षा संवाद 2026’ का आगाज़ : उच्च शिक्षा, कौशल और रोजगार को जोड़ने की नई पहल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा और कौशल विकास के भविष्य को दिशा देने वाले फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शिक्षा संवाद 2026’ का शुभारंभ रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री Tank Ram Verma ने किया। आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया, जिसमें Elites Technomedia सहयोगी संस्था के रूप में शामिल रहा।

🟠“संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप तैयार होना होगा”

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा,कि छत्तीसगढ़ के युवा राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने संस्थानों की क्षमता सुदृढ़ करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने और पाठ्यक्रमों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप ढालने पर बल दिया। विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत के बीच संरचित समन्वय को रोजगारपरक शिक्षा की कुंजी बताया।

🟠नीति, डिजिटल एकीकरण और परिणाम आधारित दृष्टिकोण

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कहा कि शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल इंटीग्रेशन और परिणाम आधारित दृष्टिकोण से उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने ठोस कार्ययोजना पर जोर देते हुए शिक्षा, कौशल और रोजगार के समेकित मॉडल की आवश्यकता बताई।

🟠IIT मद्रास के ‘स्वयं प्लस’ से एमओयू

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उच्च शिक्षा विभाग और IIT Madras के ‘स्वयं प्लस’ प्लेटफॉर्म के बीच एमओयू रहा। इसके तहत उच्च गुणवत्ता वाले ऑनलाइन और ब्लेंडेड कोर्स, उद्योग-प्रासंगिक प्रमाणपत्र और क्रेडिट-लिंक्ड प्रोग्राम्स का विस्तार किया जाएगा। इससे अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के अंतर्गत क्रेडिट ट्रांसफर को बढ़ावा मिलेगा।

🟠अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा

उच्च शिक्षा विभाग ने Lincoln University College (मलेशिया) के साथ भी एमओयू किया। इसका उद्देश्य छात्र एवं संकाय विनिमय, संयुक्त शोध और वैश्विक एक्सपोजर को बढ़ावा देना हैं।

🟠विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा तय

‘विकसित छत्तीसगढ़ के लिए शिक्षा, कौशल और रोजगार का सेतु’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन, डिजिटल नवाचार, उद्योग-अकादमिक सहयोग और उद्यमिता जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।‘शिक्षा संवाद 2026’ ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच मजबूत सेतु बनाकर ही विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य साकार किया जा सकता हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!