संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक सहज और आत्मीय रूप उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने कुम्हार के चाक पर स्वयं मिट्टी का दीया और कलश गढ़कर पारंपरिक शिल्प के प्रति सम्मान का संदेश दिया।कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आयोजित बैठक के साथ जिला पंचायत सभाकक्ष परिसर में स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसी दौरान सोनहत विकासखंड के शिल्पकार देवी दयाल प्रजापति इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी से दीया और कलश बनाने का सजीव प्रदर्शन कर रहे थे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री उनके स्टॉल पर पहुंचे, कला को बारीकी से देखा और स्वयं चाक पर हाथ आजमाने की इच्छा जताई। शिल्पकार की सहमति से उन्होंने घूमते चाक पर रखी गीली मिट्टी को आकार देते हुए सुंदर दीया तैयार कर दिया। यह दृश्य देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
🟠शिल्पकारों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री ने शिल्पकार से उनके व्यवसाय, आय और परिवार की जानकारी ली तथा शासन की स्वरोजगार एवं कारीगर हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार पारंपरिक शिल्प और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं,ताकि स्थानीय कला और हुनर को व्यापक पहचान और बाजार मिल सके।कार्यक्रम में कृषि मंत्री Ramvichar Netam, स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal, खाद्य मंत्री Dayal Das Baghel, महिला एवं बाल विकास मंत्री Laxmi Rajwade सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।












