संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,22फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में कल यानी 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा हैं। सत्र के आगाज से पहले आज राजधानी रायपुर सियासी गतिविधियों का केंद्र बनी हुई हैं। जहाँ एक ओर भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर विधायक दल की बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे हैं,वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सामाजिक सरोकारों और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से भी जुड़ेंगे।
1. भाजपा विधायक दल की बैठक : विपक्ष को घेरने का मास्टर प्लान
🔸️बजट सत्र के दौरान विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देने और सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से रखने के लिए भाजपा ने कमर कस ली हैं।
🔸️समय व स्थान : आज रात 8:00 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बैठक आयोजित हैं।
🔸️रणनीति : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी मंत्री और विधायक शामिल होंगे। इसमें 24 फरवरी को पेश होने वाले बजट और विपक्ष के संभावित हमलों पर जवाबी रणनीति बनाई जाएगी।
2. कांग्रेस विधायक दल की बैठक : सरकार को घेरने की तैयारी विपक्ष भी सत्ता पक्ष को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए तैयार हैं।
🔸️अध्यक्षता : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत आज शाम 4:00 बजे राजीव भवन में विधायकों की बैठक लेंगे।
🔸️मुद्दे : धान की अंतर राशि,कानून व्यवस्था और स्थानीय जनहित के मुद्दों पर विपक्ष सरकार से जवाब मांगने की रूपरेखा तय करेगा।
3. ‘मन की बात’ और बलौदाबाजार दौरा
🔸️मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ (131वां एपिसोड) कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद वे सामाजिक कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।
🔸️महाअधिवेशन : मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे बलौदाबाजार जिले के ग्राम चांपा पहुँचेंगे। यहाँ वे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 18वें महाअधिवेशन 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
4. बजट सत्र 2026 : एक नजर में
🔸️शुरुआत : 23 फरवरी (कल) सुबह 11:05 बजे राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से।
🔸️बजट पेश : 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी साल 2026-27 का बजट पेश करेंगे।
🔸️अवधि: सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें होंगी।












