Nexis News

नशे के खिलाफ पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 90 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

डेनियल सेप्टी, कांकेर,छत्तीसगढ़,21फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsनशे के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत पखांजूर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।पखांजूर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकेश सरदार (29 वर्ष) हैं, जो पीव्ही-14 श्यामनगर का निवासी हैं। आरोपी लंबे समय से नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री में संलिप्त था।

🟠90 बोतल कफ सिरप, नगद और वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त 100 एमएल की 90 बोतल अवैध कफ सिरप ₹3,300 नगद एक होंडा मोटरसाइकिल एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया हैं।आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई हैं।

🟠मुखबिर सूचना पर रंगे हाथों पकड़ा

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 रविंद्र पल्लि में निर्माणाधीन मकान के सामने आरोपी मोटरसाइकिल में कफ सिरप रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि आरोपी पखांजूर सिविल अस्पताल के पुराने भवन के सामने स्थित साईं मेडिकल स्टोर का संचालक हैं।

🟠“उजियारा अभियान” के तहत कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत की गई हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि आपकी एक छोटी सी जानकारी बड़े अपराध को रोक सकती हैं और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं,तथा मामले की आगे जांच जारी हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!