बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें, जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम बगिया के बच्चों के बीच आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा आश्रम परिसर एक पारिवारिक उत्सव जैसा माहौल बन गया।जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम पहुँचे, बच्चे उत्साह से उनके पास दौड़ आए। उस क्षण मुख्यमंत्री किसी औपचारिक पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के स्नेही अभिभावक की तरह उनके बीच दिखाई दे रहे थे।

🟠केक काटा, सपने सुने और दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के साथ केक काटा, उनके नाम पूछे,पढ़ाई के बारे में जाना और उनके सपनों को ध्यान से सुना। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को केक और चॉकलेट खिलाई, उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और कहा—“आप सब बच्चों की मुस्कान ही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार हैं।”इन स्नेहपूर्ण शब्दों ने बच्चों के मन में गहरा विश्वास और अपनत्व का भाव जगाया।

🟠बच्चों के लिए बना अविस्मरणीय पल

आश्रम में उस समय का दृश्य किसी पारिवारिक मिलन जैसा था। बच्चे पूरी सहजता से मुख्यमंत्री से बातें करते हुए खुशी से चहकते रहे। उनके चेहरों की चमक इस बात की गवाही दे रही थी कि यह दिन उनके लिए कितना खास बन गया हैं।उल्लेखनीय हैं,कि बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए प्रेरणादायक और गर्व का क्षण रहा।इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा,आईजी दीपक कुमार झा,कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा आश्रम के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें