62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर,दोकड़ा पहुँचकर भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा,कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने दोहराया,कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनता के हित में निरंतर प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें