Nexis News

जन्मदिन पर सेवा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की तथा रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अल्फा ग्लोब फाउंडेशन और शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा 62 लोगों के रक्तदान की विशेष व्यवस्था की गई थी।

🟠“रक्तदान महादान हैं”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा हैं। दुर्घटनाओं, प्रसव या गंभीर बीमारियों के दौरान जब मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती हैं,तब रक्तदान जीवनदायी साबित होता हैं।उन्होंने बताया,कि शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वे या उनके परिजन निःशुल्क रक्त प्राप्त कर सकेंगे।

🟠11 हजार यूनिट रक्त संग्रह का संकल्प

आयोजकों ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा एक वर्ष में लगभग 11 हजार यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया हैं। जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ब्लड बैंकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर सुरक्षित यातायात जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

🟠जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद, डॉ. बसवराजु एस सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, संस्था के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सक दल और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!