Nexis News

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा : NH-53 पर ट्रक की चपेट में आए दो बाइक सवार, मौके पर मौत

संदिली सिंह,महासमुंद,छत्तीसगढ़,20फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नेशनल हाईवे-53 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छुईपाली टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां बाइक सवार खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए।मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गौरटेक निवासी परमानंद भोई (60 वर्ष) और उपेश नाग (34 वर्ष) के रूप में हुई हैं।  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।पूरा मामला बसना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!