संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर जशपुर जिले के लिए रवाना हुए। वे अपने गृह क्षेत्र जशपुर के बगिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर जन्मदिन मनाएंगे।रायपुर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने रवाना होने से पहले कहा,कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर अपने क्षेत्र में आकर माता का आशीर्वाद लेते हैं और जनता के बीच रहकर सेवा का संकल्प दोहराते हैं।बगिया में उनके सम्मान में सामाजिक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना हैं।
🟠बाइट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
“मैं हर साल अपने जन्मदिन पर अपने क्षेत्र में आकर माता का आशीर्वाद लेता हूं। जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए हम निरंतर काम करते रहेंगे।”












