Nexis News

बिंदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, CCTV में कैद वारदात

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसा और दानपेटी को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा हैं,कि आरोपी ने सरिया से गेट का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।सबसे अहम बात यह हैं,कि चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई हैं।

यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं और आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही हैं।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश हैं और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!